MGNREGA Radio Series
Programmes on The Mahatma Gandhi Nation Rural Employment Guarantee Act produced by OneWorld South Asia, broadcast on every third Wednesday on AIR FM Rainbow India between 4.30 PM to 5 PM
Success stories in Mahatma Gandhi NREGA
This episode depicts the different success stories of workers of Mahatma Gandhi NREGA act.
Right to Work in MGNREGA
इस कार्यक्रम में महात्मा गाँधी नरेगा कार्यक्रम पर चर्चा की गई है | इसमें इस रोज़गार गारंटी अधिनियम के गठन से सम्बंधित जानकारियों को भी बताया गया है | नरेगा कार्यक्रम के निर्देशक श्री नितिन चंद्रा जी ने नरेगा कार्यक्रम की विशेषताओं के साथ साथ, इस कार्यक्रम को और भी ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए किये जा रहे उपायों और योजनाओं के बारे में बताया है | राजस्थान राज्य के भीलवाडा जिले की सुवाणा ब्लाक की कांदा ग्राम पंचायत के सचिव श्री मुन्ना मोहम्मद जी के साथ साथ स्थानीय निवासियों ने भी नरेगा कार्यक्रम को लेकर अपने विचारों को बांटा है |
Water Conservation through NREGA
नरेगा कार्यक्रम श्रृंखला के अन्तर्गत ये कार्यक्रम की चौथी कड़ी है इसमे ग्रामीण विकास मन्त्रांलय के द्धारा चलाया गया राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम यानि नरेगा के द्धारा जल संरक्षण के बारे में बात की गई है इस कार्यक्रम में राज्यस्थान भीलवाड़ा के सुवाणा पंचायत समिति के लोगो की आवाजों को शामिल किया गया है साथ ही नरेगा कार्यक्रम से जुड़े मनोज त्रिपाठी जी के विचारो को शामिल किया गया है ।
Discrimination in School Education
इस कार्यक्रम में लड़कों और लड़कियों की शिक्षा में भेदभाव पर चर्चा की गई है| अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, सुवाणा ब्लाक , भीलवाडा, राजस्थान के श्री सम्पतलाल जी टेलर और सुवाणा ब्लाक के लोगो ने अपने विचार रखें है और हक़ : सेंटर फॉर चाइल्ड राइएट्स की Co - Director भारती अली जी ने भी अपने विचारो को बांटा है|
Educated Unemployed
नरेगा कार्यक्रम श्रृंखला के अन्तर्गत ये दूसरी कड़ी है । इसमें शिक्षित बेरोजगारी पर चर्चा की गई है । इस कार्यक्रम में राज्यस्थान भीलबाड़ा के सुवांणा पंचायत समिति के युवाओं के विचारो को शामिल किया गया है और Career guidance India की निर्देशिका Parvin mulhotra ji के साथ-साथ राज्यस्थान भीलबाड़ा में व्यवसायिक प्रशिक्षण देने वाले Sunil soni ji तथा govordhan ji जो की राज्यस्थान भीलबाड़ा के सुवांणा पंचायत के Projectar officer है उन्हौने ने भी अपने विचारो को बाटां है ।
NREGA and Development
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय रोज़गार गारंटी अधिनियम के अर्न्तगत नई योजनाओ पर चर्चा की गई है | आदर्श गाँव हिरवे बाज़ार के साथ साथ कांदा ग्राम पंचायत की उन्नति, प्रगति और उनकी समस्स्याओ को बताया गया | वन वर्ड से जुड़े शकील अहमद जी ने राष्ट्रीय रोज़गार गारंटी अधिनियम यानी नरेगा से जुडी अपनी सूचना और संचार प्रोद्योगिकी आधारित सेवा के विषय पर चर्चा की है |
Streaming from Edaa.in

